ग़ाज़ियाबाद। कांग्रेस ने 80 फुटा रोड शालीमार गार्डन में संविधान की प्रस्तावना, गुलाब का फूल और क़लम बांटकर नये साल पर सद्भावना का संदेश दिया। ग़ौरतलब है कि इसी जगह पर कुछ दिनों पहले हिंदू रक्षा दल नामक आतंकी संगठन से जुड़े लोगों ने तलवार और फरसा बांटा था।
कार्यक्रम का संयोजन अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अकबर चौधरी ने किया जिसमें कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव शाहनवाज़ आलम और अल्पसंख्यक कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव शाकिर अली शामिल हुए।
इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने हज़ारों राहगीरों जिसमें महिलाएं और बच्चे शामिल थे को संविधान की प्रस्तावना, गुलाब और क़लम बांटा।
कार्यक्रम के बाद शाहनवाज़ आलम ने कहा कि पिछले कुछ सालों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में संगठित स्तर पर नफ़रत और सांप्रदायिक हिंसा फैलाने की कोशिश आरएसएस और भाजपा से जुड़े तत्व करतल रहे हैं। जिन्हें सरकारी संरक्षण मिला हुआ है।
कार्यक्रम के संयोजक अकबर चौधरी ने हथियार बांटने के मुख्य आरोपी पिंकी चौधरी के अभी तक गिरफ़्तार नहीं किए जाने पर रोष व्यक्त करते हुए उसे तुरंत गिरफ़्तार करने की माँग की।
शाकिर अली ने कहा कि गाज़ियाबाद में यती नरसिंहानंद और पिंकी चौधरी जैसे गुंडे माहौल बिगाड़ रहे हैं। इन्हीं तत्वों ने पिछले दिनों ईसाई समुदाय पर भी हमले किए थे।
कार्यक्रम में सेवादल कांग्रेस जिला अध्यक्ष पंडित सुनील शर्मा, ओबीसी कांग्रेस के उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष विजयपाल चौधरी, ओबीसी कांग्रेस प्रदेश सचिव बलराज छाबड़ा, दलित कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष रवि चौधरी, पप्पू कॉलोनी पूर्व पार्षद जितेंद्र टाक, महानगर सचिव पंडित हरेंद्र शर्मा, रिजवान सैफी आदि मौजूद रहे।
(प्रेस विज्ञप्ति पर आधारित।)