भारत-चीन सीमा पर झड़प में तीन सैनिकों की मौत!

भारत चीन सीमा। प्रतिनिधि फोटो।

नई दिल्ली। लद्दाख से जुड़ी भारत-चीन सीमा पर दोनों देशों के सैनिकों के बीच झड़प में तीन भारतीय सैनिकों की मौत हो गयी है। घटना गलवान घाटी में हुई है। 1975 के बाद एलएसी पर यह पहली भिड़ंत की घटना है। मरने वालों में एक अफसर और दो सैनिक हैं।

इसकी जानकारी रक्षा विशेषज्ञ अजय शुक्ला ने अपने एक ट्वीट में दी है। उन्होंने बताया है कि 2 बजे सेना की तरफ से इस पर प्रेस कांफ्रेंस की जा रही है। सेना ने अपनी आधिकारिक जानकारी में बताया है कि घटना उस समय हुई जब दोनों देशों के सैनिक अपने स्थानों से वापस जा रहे थे। बयान में यह भी कहा गया है कि सीमा पर जारी झड़प के साथ ही दोनों देशों के बीच वार्ता भी चल रही है।

उनका कहना है कि गलवान घाटी 1962 में भारत के पास थी। लेकिन हाल में इस पर चीनी सेना का कब्जा हो गया है। उन्होंने बताया कि सरकार इस मामले पर अब देश से सच नहीं छुपाना चाहिए और सब कुछ साफ-साफ बता देना चाहिए।

उन्होंने कहा कि आपसी-सहमति से दोनों देशों के सैनिकों के पीछे जाने की बात झूठी है। लेकिन इसे सरकार संरक्षित मीडिया प्रचारित कर रहा है। जो पूरी तरह से झूठ है।

अजय शुक्ला ने कहा कि यह एक राष्ट्रीय संकट का समय है। और इसमें किसी भी तरह की लापरवाही उचित नहीं होगी।

Leave a Reply